sonahatu(ranchi) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के द्वारा सोनाहातू सीएचसी में सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा,प्रमुख विक्टोरिया देवी, बीडीओ सुचित्रा मिंज, चिकित्सा प्रभारी डॉ जयराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्याम महतो, संजय महतो ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किये। संचालन निमाई गोराई ने किया। मेला में लोगों के लिए निशुल्क जांच सहित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य मेला में दंत चिकित्सा, परिवार नियोजन परामर्श, त्वचा जांच, टीवी नियंत्रण, ओरल कैंसर जागरूकता, मलेरिया ओर फाइलेरिया जांच, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच व परामर्श, पोषण परामर्श, सहित आंख ओर मोतियाबिंद जांच, किशोर किशोरी स्वास्थ्य परामर्श का स्टॉल लगाया गया। 325 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया। आवश्यकता अनुसार सभी को दवा भी दिया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर में 8 लोगों ने रक्त दान किया, सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर बीपीएम राधेश सिंह, डॉ नम्रता, डॉ विक्रम, डॉ संदीप कुमार, डॉ अलका, डॉ रंजना, मुखिया सावना महली, ग्रामप्रधान जीवाधन मुंडा, सुषेन प्रामाणिक, खंजन महतो, सहिया ओर स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
सोनाहातू में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में 325 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य जांच
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.