silli(ranchi) सिल्ली छाता टांड़ में सार्वजनिक छाता पूजा समिति के त्वा्धान में सोमवार को छाता पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। पूजा स्थल पर इंद्र देव की पूजा अर्चना कर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, राजकुमार रुद्राक्ष सिंह देव, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, रविंद्र करमाली एवं गणमान्य अतिथि एवं ग्रामीणोंं ने रस्सी खींच कर विशाल छाता को खड़ा किया। इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा सिल्ली राजवाड़ी से सफेद कपड़ों से सजा लगभग 30 फीट विशाल छाता, एवं राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव को गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में मेला स्थल पर लाया गया। जहां उपस्थित लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने भी लोगों का अभिवादन किया एवं पर्व की शुभकामनाएं दी।
छाता पर्व में भगवान इन्द्र की हुई पूजा
मेले के सफल आयोजन में प्रकाश महतो, तेजनाथ कोइरी, सुजित कुमार, शंकर कोइरी, बिनोद कोइरी, हलधर कोइरी, लक्ष्मी कोइरी, अजित महतो, प्रकाश महतो, बिजय कुशवाहा, अघनु कोइरी, करन कोइरी, भिष्म कोइरी, कालीपद कोइरी, मन्मथ कोइरी, कमल कोइरी, मंचन कोइरी, दूर्गा कोइरी, मनोज, आनंद, राकेश, हलधर , महेश समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.