GA4-314340326 जोन्हा के प्रसिद्ध वैद्य विमल मिस्त्री वैध का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जोन्हा के प्रसिद्ध वैद्य विमल मिस्त्री वैध का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिवंगत विमल मिस्त्री वैद्य
Angara (ranchi)  जोन्हा क्षेत्र के प्रसिद्ध वैद्य विमल मिस्त्री वैद्य की सोमवार की सुबह में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। विमल वैद्य कामता काशी टांड के रहने वाले थे। वे देसी पद्धति से हड्डी जोड़, मिर्गी रोग, सफेद दाग सहित विभिन्न रोगों का इलाज करते थे। दूर-दूर से रोगी इनके पास इलाज कराने आते थे। वैद्य के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र मंगल खलखो, समसम खलखो, चरण खलखो सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। पुत्र मंगल खलखो ने बताया कि अंतिम संस्कार डोकाद कब्रगाह में आज दोपहर दो बजे की जायगी। वैद्य के निधन पर विधायक राजेश कच्छप, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, पंसस जॉन तिग्गा आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
वीडियो देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم