GA4-314340326 अनगड़ा के पूर्व प्रमुख जगरनाथ साहू का निधन, शोक की लहर

अनगड़ा के पूर्व प्रमुख जगरनाथ साहू का निधन, शोक की लहर

 

दिवंगत जगरनाथ साहू
Angara(ranchi)  अनगड़ा के पूर्व प्रमुख जगरनाथ साहू का रविवार की रात डेढ़ बजे गोंदली पोखर स्थित आवास में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। जगरनाथ साहू लगभग 35 साल तक अनगड़ा के प्रमुख रहे। जगरनाथ साहू झारखंड के शिक्षाविद रहे स्व. विजय केसरी व वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ साहू के भाई थे। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार लालगढ़ मुक्तिधाम में दोपहर दो बजे किया जायगा। वे अपने पीछे दो पुत्र दिनेश केसरी और अरविंद केसरी के साथ पोता-पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। इनके निधन पर समाजसेवी सागर साहू, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, मदारी चौधरी, सागर केसरी, पंकज केसरी, अनुराग केसरी, अमित केसरी, शम्भू केसरी, अशोक केसरी, शिव शंकर केसरी, शंकर केसरी, त्रिलोकी केसरी आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم