GA4-314340326 इस वर्ष भी नहीं पहुंचे साइबेरियन डग

इस वर्ष भी नहीं पहुंचे साइबेरियन डग

 

विदेश मेहमान का इंतजार कर रहा जलाशय
तारकेश्वर महतो/Silli (ranchi) सिल्ली साहेब बांध में इस वर्ष भी नहीं पहुंचे साइबेरियन डॉग  (बतख) प्राकृतिक सौदर्य में चार चांद लगाने के लिए सात समंदर पार कर विदेशी मेहमान प्रवासी पक्षियों का झुंड  साहेब बांध पहुंचते थे। वर्त्तमान समय में यहां पर साइबेरियन पक्षियों का  एक झुंड यहां पहुंचा। पूर्व में  सर्दी शुरु होते ही इन विदेशी मेहमानों का साहेब बांध में पहुंचने का तांता लग जाता था। वे यहां पर पहुंच कर लगभग पांच माह तक अठखेलियां शुरु कर देते थे जो स्थानीय लोग एवं हर जान आने जाने वाले लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करते थे। यह साइबेरियन पक्षी माह अगस्त सितंबर  से लेकर जनवरी माह तक डैम में पहले से मौजूद लाल सोर देशी पक्षी और पनडुबी नामक पक्षियों के साथ घुलमिल जाते हैं। पक्षियों का लुत्फ उठाते हैं। साथ ही  इन विदेशी मेहमान साइबेरियन पक्षियों के यहां आने से डैम की खूबसूरती और भी बढ़ जाती थी। 

क्या कारण है जो नही पहुँच रहा है पक्षी

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि पक्षी नहीं पहुंचने के लेकर अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संभवत तालाब के आसपास गंदगी होना एवं शोर शराबा के साथ-साथ तालाब के समीप से ही रांची पुरुलिया रोड का गुजर ना जिससे वाहनों के आवाज एवं उसके  होंर्न से पक्षी डर जाते हैं। पूर्व में उक्त सड़क पर इतने वाहनों की आवाजाही नहीं थी। वही तपन ट्रॉनिक्स संचालक तपन विश्वकर्मा ने कहा कि तलाब आसपास मोबाइल के टावर का निर्माण होना इससे भी पक्षी को हानि होती है टावरों से एक तरह का फ्रीक्वेंसी निकलती है जिससे पक्षियों को झटका सा महसूस होता है।साहेब बांध के आसपास चार मोबाइल टावर लगाए गए। पक्षियों का नहीं आना यह भी कारण हो सकता है इसके लिए अधिकारियों को जांच करनी चाहिए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم