GA4-314340326 दुखद: गोंदलीपोखर के व्यवसायी अमित केसरी उर्फ राजू का निधन

दुखद: गोंदलीपोखर के व्यवसायी अमित केसरी उर्फ राजू का निधन

मृतक अमित केसरी उर्फ राजू
angara(ranchi)  बेड़वारी गोंदलीपोखर निवासी समाजसेवी सह व्यवसायी अमित केसरी उर्फ राजू (48) का सोमवार की रात में निधन हो गया। वे पिछले दो माह से कैंसर से पीड़ीत थे। घर में ही इलाज चल रहा था। मृतक अपने पीछे विधवा व एक पुत्र व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया। अंतिम संस्कार लालगढ़ मुक्तिधाम में मंगलवार को पूर्वाहन में किया जाएगा। राजू केसरी की मौत पर समाजसेवी सागर साहू, विक्की सोनी, सोनू केसरी, शंभू केसरी, नरेश साहू, सचिन केसरी, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, बंटी केसरी, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, शिवशंकर केसरी, राजेश सिंह, नीलकंठ चौधरी, भोला केसरी, त्रिलोकी केसरी, विवेक केसरी, राजेश केसरी, मनोज कुमार चौधरी, प्रकाश केसरी, पंकज महतो, अजय कुमार महतो, वीरेन्द्र केसरी, सागर केसरी आदि ने अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने