 |
| वायुसेना का इंडक्शन व्हीकल |
angara(ranchi) सीआईटी टाटीसिलवे में सोमवार को भारतीय वायु सेना के तत्वाधान में एक दिवसीय करियर पब्लिसिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लगाए गए इंडक्शन व्हीकल एग्जिबिशन के माध्यम से रोमांचकारी पलों का अनुभव किया। करियर काउंसलिंग में
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर ए प्रकाश ने कहा की युवाओं को भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने के लिए परीक्षा की तैयारी से लेकर नौकरी के बाद मिलने वाली सारी सुविधाओं से अवगत कराया। विंग कमांडर प्रकाश ने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना के सोशल साइट दिशा का निरन्तर अवलोकन करने के लिए कहा। वायु सेना के जहाज सुखोई, मिराज, राफेल, अपाचे चीनूक के प्रोटोटाइप के माध्यम से उनके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. अरशद उस्मानी, स्क्वाड्रन लीडर अनुराग अग्रवाल, मिथून पी समद, फ्लाइट लेफ्टिनेंट यशज्योत सिंह, मनीष नाथ, डॉ केपी दत्ता, ओएसडी पीएस शर्मा, प्रो अंकित सिंह व सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक उपस्थित थे।
 |
| वायुसेना की फाइटर जेट के बारे जानकारी देते |
भारतीय वायु सेना द्वारा इंडक्शन व्हीकल एग्जिबीशन के माध्यम से सेना के अधिकारीयों ने विद्यार्थियों को वायु सेना के उड़ने वाले जहाजो से लेकर फाइटर जेट और अन्य उपकरणों की लाइव जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने फ्लाइंग सिमिलेटर मशीन में बैठकर विमान उड़ाने के रोमांचकारी पल का आनंद लिया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.