 |
| नीरज बेदिया को सम्मानित करते प्रिंसिपल ब्रजेश कुमार |
angara(ranchi) गोंदलीपोखर उच्च विद्यालय(जीपी हाई स्कूल) हेसल के कक्षा 6वीं का छात्र नीरज बेदिया के 14 वें नेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल पर विद्याालय प्रबंधन ने उसे मैट्रिक तक निशुल्क शिक्षा देने का घोषणा किया। मंगलवार को विधालय में नीरज बेदिया को सम्मानित किया गया। संस्थापक सचिव डा. अमर कुमार चौधरी ने नीरज को सम्मानित करते हुए उक्त घोषणा किया। कहा कि नीरज को हर संभव मदद की जाएगी। ज्ञात हो कि 14वें नेशनल ताइक्वांडो टूर्नामेंट रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसमें 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें नीरज बेदया ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज विगत दिनों 23वें झारखंड राज्य जूनियर एवं सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल ब्रजेश कुमार महतो, सखीचंद महतो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.