GA4-314340326 रेलवे से जुड़ी समस्या के निदान को लेकर धीरज महतो ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

रेलवे से जुड़ी समस्या के निदान को लेकर धीरज महतो ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

डीआरएम को ज्ञापन सौंपते भाजपा नेता धीरज
silli(ranchi)  रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं के निदान को लेकर सांसद संजय सेठ के पहल पर रविवार को भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज के नेतृत्व में बिसरिया पंचायत के ग्रामीणों ने  रविवार को रांची मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा से रांची में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने सांसद संजय सेठ को रेलवे से जुड़ी समस्या से अवगत कराया था जिसके तुरंत बाद ही सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं चेयरमैन को पत्र लिखा था। शनिवार को सांसद क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिल्ली पहुंचे थे जहां बिसरीया के ग्रामीणों ने पुन: उक्त समस्या से अवगत कराया उन्होंने अगले दिन ही डीआरएम से मिलाने की बात कही। इसी क्रम में रविवार को भाजपा नेता विनय महतो धीरज व बिसरिया पंचायत के ग्रामीणों के साथ रांची पहुंचे और रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं के निदान को लेकर डीआरएम से चर्चा की और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि मुरी से बिसरिया गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर है स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उक्त सड़क के निर्माण हेतु विभागीय पहल की जाए, सिल्ली स्थित आर‌ओबी निर्माण के बाद दोनों ओर एप्रोच रोड अधूरा है जिसका अविलंब निर्माण किया जाए वहीं आरओबी के ऊपर बड़ा जानलेवा गड्ढा हो गया है जिसमें कभी भी बड़ी दुर्घटना की हो सकती है इसका भी अविलंब सुदृढ़ीकरण किया जाए, सिल्ली स्टेशन पर हटिया- पटना (इस्लामपुर) ट्रेन का पुर्व की भांति ठहराव तथा मुरी -बरकाकाना लाईन पर बांसारूली गांव के समीप सबवे निर्माण आदि कई बिंदुओं पर सकारात्मक बात हुई। डीआरएम ने उपरोक्त सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता विनय महतो धीरज, बिसरिया पंचायत मुखिया जितनी देवी,पंचायत समिति सदस्य मनोहर महतो, युवा कमिटी के सदस्य तापस कुमार महतो, आलोक रंजन महतो, रोहित महतो, धीरेन महतो, मनोज महतो आदि शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने