angara(ranchi) राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने सोमवार को उषा मार्टिन विवि में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के तहत फार्मेसी विभाग के विधार्थियों को दवाईयों से संबंधित जानकारी दी गई। उदघाटन डा. सुजीत कुमार ने किया। इन्होंने विधार्थियों को दवाईयों के हानिकारक प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी। परियोजना समन्वयक गुलाम रब्बानी ने फार्मा सही दाम ऐप के बारे में जानकारी दी। कहा कि गलत दवाई व ज्यादा मूल्य लेने पर जरूरत शिकायत करें। तुरंत कारवाई की जाएगी। संचालन अंकित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डा. अनिल कुमार मिश्रा, डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. हिमांशु नारायण विभागाध्यक्ष प्रो. सुबीर सामंता. प्रो. रोजलीन सामंता ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विभाग के शिक्षक, शिक्षिका व विधार्थी उपस्थित थे।
उषा मार्टिन विवि: गलत दवा व अधिक मूल्य लेने पर करें शिकायत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.