GA4-314340326 जयराम महतो की बदलाव संघर्ष सभा में उमड़ी भीड़

जयराम महतो की बदलाव संघर्ष सभा में उमड़ी भीड़

टाटीसिलवे में बोलते हुए जयराम महतो
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने ईईएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित बदलाव संघर्ष सभा को संबोधित किया। कहा कि 23 वर्षों में भी झारखंडवासियों की पहचान करने में सरकार नाकाम रही है. सरकार के द्वारा ही झारखंडवासियों के हक व अधिकार छिनने की छूट दी जा रही है। अब यह होने नहीं दिया जायेगा। झारखंड के लोग 2024 में बदलाव के लिए तैयार है। जयराम ने बदलाव संघर्ष सभा में कहाकि राज्यवासी अपनी भाषा, अपनी पहचान, विस्थापन एवं नियोजन को लेकर संघर्षरत है। फिर भी सरकार उनकी आवाज को दरकिनार कर 60/40 हकमार नीति के तहत नियुक्ति प्रक्रिया में व्यस्त है। जयराम ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्बानी दी, इसके बाद अलग राज्य बना तो फायदा बाहरी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में खचाखच भरी यह भीड़ स्पष्ट एलान करती है कि अब और लूट की छूट नहीं मिलेगी। खतियानधारियों को न्याय चाहिए। राज्य की जनता अब अपना हक लेकर रहेगी। 

सभा के आयोजन में इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका

कार्यक्रम प्रभारी फलीन्द्र करमाली, सुमित महतो, बालेश्वर बेदिया, जुगेश मुंडा, लखीन्द्र महतो, राजेश बैठा, मोतीलाल महतो, संजय मेहता, देवेन्द्रनाथ महतो, दीपक महतो, मनोज यादव, बिमल महतो, अंगद नायक, पप्पू कुरमी, सावना महतो, देवयंती मुंडा, जलेश्वर महतो, सुरेश महतो, राकेश, बीरबल महतो, जय, प्रवीण, मजबुल खान, अजय पाहन, संजय, जितेंद्र, राजेश, चंदन, हेमंत, रामपोदो महतो, विराट महतो, मुकुल महतो, आशाराम महतो, महेन्द्र महतो, अमर, सतीश महतो। 

 राजनीतिक संदेश दिया
जयराम महतो के कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में एक राजनीतिक संदेश दिया। जानकारों ने बताया कि अभी तक इइएफ मैदान में जितने भी राजनीतिक कार्यक्रम हुआ है उसमें से सबसे ज्यादा भीड़ इस कार्यक्रम में उमड़ी। सभा में खिजरी विस के विभिन्न अनगड़ा, ओरमांझी, नामकुम सहित विभिन्न क्षेत्रों के अलावा काफी संख्या में रामगढ़, सिल्ली, राहे, सोनाहातू, तमाड़, बूंडू, कांके, बोकारो, टाटा सहित अन्य स्थानों से समर्थक पहुंचे थे। जेकेबीएसएस एक राजनीतिक पार्टी है। हालांकि इस सभा में भाजपा, कांग्रेस, आजसू, झामुमो सहित अन्य दलोंं के नामचीन नेता व कार्यकर्ता तो नही पहुंचे लेकिन बूथ लेबल पर काम करनेवाले भाजपा व आजसू के समर्थक सभा में शामिल होने जरूर पहुंचे। हालांकि कुरमी विकास मोरचा के केन्द्रीय प्रधान महासचिव रामपोदो महतो खुलकर जयराम महतो के साथ दिखे। इसमें आदिवासी समाज के लोगों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम रही। कार्यक्रम के दौरान कई आदिवासी परिवार को सामने लाया गया। खिजरी, कांके, सिल्ली, तमाड़, रामगढ़, बोकारो सहित अन्य विस के कुरमी बहुल गांव के समर्थकों की उपस्थिति ज्यादा रही। सभी जोश से लबरेज थे। बातचीत के दौरान सर्मथकों ने बताया कि जयराम दादा को सीएम बनाने के अभियान में निकले है। भीड़ भी स्वत स्फूर्त आई थी। अपने अपने खर्च व संसाधन पर समर्थक जयराम महतो को सुनने पहुंचे थे। भीड़ लाया नही गया था, खुद निकली थी। भीड़ का जोश देश जयराम महतो भी दो धंटा लगातार बोलते रह गये। 

 खिजरी विस में होगा रोचक मुकाबला
जयराम महतो के इस कार्यक्रम ने और संदेश दिया कि 2024 में होनेवाले विस चुनाव में खिजरी विस का चुनाव रोचक होगा। बूथ लेबल पर वोटरों को घरों से मतदान केन्द्र तक लाने का काम युवा शक्ति करती है। लेकिन युवाओं की एक बड़ी शक्ति आज के कार्यक्रम में शिरकत करते दिखी। सभी जोश व उत्साह से भरे थे। कुरमी मतदाताओं में जयराम महतो का रोबिनहुड छवि के कारण भाजपा व आजसू के कुरमी मतदाताओं में सेंधमारी तय है। 2019 के विस चुनाव में खिजरी विस से भाजपा व कांग्रेस के बाद आजसू पार्टी को तीस हजार मिला था। 

कांग्रेस ने की अपने कुनबे की बाड़बंदी
कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थकों की सेंधमारी को देखते हुए अपने कुनबे की सुरक्षा को लेकर पूरी बाड़बंदी कर ली। स्वयं खिजरी विधायक राजेश कच्छप् इस मामले को गंभीरता से देख रहे है। जेकेबीएसएस समर्थकों ने खिजरी विस के कई आदिवासी बहुल गांवों में बैठक कर लोगों से जयराम महतो की बदलाव संकल्प सभा में शामिल होने का आहवान किया। कई कांग्रेस समर्थक बहुल गांव में जयराम महतो का पोस्टर बैनर भी लगा दिया गया। आदिवासी युवा कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही विधायक राजेश कच्छप ने अपने  समर्थकों को समझा बुझाकार कुनबे को बाडबंदी कर ली। विधायक की कुशल रणनीति के कारण ही कांग्रेस समर्थक गांव बदलाव संकल्प सभा में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। यह रणनीति बनाने में भाजपा व आजसू पार्टी चूक गई। दोनों पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता काफी संख्या में जयराम महतो को सुनने टाटीसिलवे पहुंचे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم