rahe(ranchi) प्रखंड के होटलो पंचायत अंतर्गत घाघराडीह गांव में हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात धान फसल को रौंद दिया है। किसान कमल स्वांसी,सुधीर स्वांसी,त्रिभुवन मुंडा,अमिष्टर महतो, सुरेश महतो, अंनत मुखर्जी के खेत में 5 एकड़ में लगे धान फसल को रौंद दिया है। शनिवार सुबह आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी,महावीर महली ने खेत जाकर नुकसान का जानकारी लिया और वन विभाग से बात कर तत्काल मुआवजा देने की बात कही। राहे प्रखंड में इन दिनों लगातार हाथियों का उत्पात जारी है।
राहे में हाथियों के झुंड ने धान फसल को रौंदा
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.