GA4-314340326 सिल्ली विधायक से मिले झारखंड जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्य

सिल्ली विधायक से मिले झारखंड जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्य


 Silli (ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में झारखंड जन कल्याण सेवा संस्था के सदस्यों ने विधायक सुदेश कुमार महतो से मुलाकात कर राज्यपाल द्वारा संस्था को सम्मानित किए जाने की जानकारी देते हुए सम्मान में दिए गए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिखाया। ज्ञात हो पिछले दिनों रांची ऑड्रे हाउस में आयोजित आयुष्मान भव कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने संस्था को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। यह सम्मान टीबी मुक्त भारत अभियान में  संस्था द्वारा निश्चय मित्र बनकर सिल्ली आसपास के  टीवी मरीजों को सेवा देने को लेकर यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए समाजिक संस्था को सम्मानित करने की यह परंपरा अत्यंत सराहनीय है। इससे लोगों को निस्वार्थ भाव से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रोत्साहित किया एवं संस्था को हमेशा सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर संस्था के मनोज साव, भरत देव साय, रविंद्र करमाली, निर्मल मंडल, गुड्डू गोस्वामी, पुर्व मुखिया सुरेश मुंडा, हेमंत नायक, संतोष कोइरी, कौशल सरकार, बोंगा कोइरी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने