GA4-314340326 महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोरचा की गोंदलीपोखर में प्रेसवार्ता

महिला आरक्षण बिल पास होने पर भाजपा महिला मोरचा की गोंदलीपोखर में प्रेसवार्ता

angara(ranchi)  महिला आरक्षण बिल संसद से पास होने पर शनिवार को भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश प्रवक्ता सुचिता सिंह ने गोंदलीपोखर में की प्रेसवार्ता। प्रेसवार्ता से पूर्व महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को संसद से महिला आरक्षण बिल पास होने की बधाईयां दी। इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला की जिलाध्यक्ष माधुरी देवी व संचालन महामंत्री रेखा महतो ने की। सुचिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए संसद में महिला आरक्षण बिल पास होना अति आवश्यक था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को पास कराके मातृशक्ति का सम्मान किया है। माधुरी देवी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का संसद में मंजूरी मिलना मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिला आरक्षण बिल पास होना ऐतिहासिक है. मोदी सरकार ने आधी आबादी को हक दिया है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैलेन्द्र कुमार, रेखा महतो, नूतन केशरी, नेहा कुमारी, नेहा केशरी, उमेश बड़ाईक, कामेश्वर महतो, रामसाय मुंडा, वीणा देवी, संजय नायक सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने