GA4-314340326 जिला स्तरीय खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट में 60 तीरंदाज हुए शामिल

जिला स्तरीय खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट में 60 तीरंदाज हुए शामिल

सम्मानित किए गय सफल तीरंदाज 
Silli(ranchi) सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार एक दिवसीय खेलो झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसमें जिला के आसपास के लगभग 60 से अधिक तीरंदाज शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से सिल्ली बीईईओ बिमल कांत झा, बीपीओ मनोज कुमार उपस्थित थे। बीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि असफल रहे प्रतिभागियों के लिए असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बस जरूरत कड़ी मेहनत करने की और  आत्मविश्वास बढ़ाने की है। सकारात्मक सोच और मेहनत के दम पर ही आसमान छू सकते  हैं। इन सफल प्रतिभागियों में बालिका कंपाउंड राउंड अंडर 14 में अंजू गाड़ी आदर्श हाई स्कूल मुरी की रैंक प्रथम माधुरी कुमारी, आदर्श हाई स्कूल मुरी रेंक दूसरा, वही बालक वर्ग में साहिल प्रियांशु बनवार आईटीसी पब्लिक स्कूल मुरी रैंक प्रथम बालिका अंडर 17 में आदर्श हाई स्कूल मुरी की सलोनी उरांव प्रथम रैंक, आदित्य बिरला हाई स्कूल मुरी शालिनी सेन रेंक दूसरा, जेबीएभी राहे की लक्ष्मी कुमारी रैंक तीसरा, बालिका, अंडर 19 में प्रोजेक्ट हाई स्कूल जोन्हा की तमन्ना चौधरी रैंक प्रथम, से 10 + 2 हाई स्कूल सिल्ली शालिनी बनवार रैंक दूसरा, बालक अंडर 19 में से 10 प्लस टू हाई स्कूल सिल्ली के कृष्ण चंद्र देव रैंक प्रथम रिकर्व राउंड अंडर 14 आईटीसी पब्लिक स्कूल मुरी की आंचल कुमारी प्रथम रैंक बालक अंडर 14 में आईटीसी पब्लिक स्कूल मुरी के मरिनल कुमार प्रथम रैंक बालिका अंडर 17 में बालिका हाई स्कूल (चकमे) राँची मेघा उरांव प्रथम रैंक आदर्श हाई स्कूल मुरी आदित्य शक्ति सिंह, द्वितीय रैंक जीबीए, राहे पूजा कुमारी,बालक अंडर 17  बालकृष्णना 10+2 हाई स्कूल राँची, अभय कुमार रैंक प्रथम बालकृष्णना 10+2 हाई स्कूल राँची जय कुमार मांझी रैंक दूसरा आरटीसी पब्लिक स्कूल मुरी रैंक तीसरा  पीयूष कुमार पांडेय, बालिका अंडर 19 में प्रोजेक्ट 10+2 हाई स्कूल जोन्हा मीना कुमारी रैंक प्रधम  बालकृष्णना 10+2 हाई स्कूल रांची साक्षी कुमारी रैंक दूसरा शामिल है। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच शिशिर महतो, रोहित कुमार, आर्यन कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक गण उपस्थित थे।
आंचल कुमारी ने जीता गोल्ड

आंचल कुमारी
बिरसा मुंडा आर्चरी  सेंटर तथा आरटीसी सिंगपुर मुरी की छात्रा आंचल कुमारी जिला स्तरीय खेलों झारखंड आर्चरी टूर्नामेंट में प्रथम बार में गोल्ड मेडल जीती। वो पिछले कई माह से बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने