अमित सहाय / गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के खावा गांव में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को जामताड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल खून लगा टांगी भी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी के बारे में बताते एसपी डॉ बिमल कुमार।।
जानिए पूरा मामला
पचंबा थाना क्षेत्र के खावा गांव में 23 नवंबर की सुबह लगभग 04:35 बजे शीला देवी (पति जीतेन्द्र मंडल) और उनके ससुर सुकर मंडल (पिता द्वारिका मंडल) की हत्या कर दी गई। दोनों अपने घर के बाहर थे। मृतका के पति जीतेन्द्र मंडल के लिखित आवेदन पर पचंबा थाना में कांड संख्या 120/2026 दर्ज की गई। यह मामला BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व गिरिडीह के पुलिस उपाधीक्षक-द्वितीय रूपेंद्र कुमार राणा को सौंपा गया। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी बासुदेव मंडल (38 वर्ष, पिता बद्री मंडल, निवासी खावा) को जामताड़ा जिले के करमाटांड से दबोच लिया। घटना के बाद से ही वह फरा था।
आरोपी ने कबूला जुर्म और बरामद हुआ हथियार
पूछताछ के दौरान आरोपी बासुदेव मंडल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी एक बड़ा टांगी। एक छोटा टांगी। एक छेनी। एक जोड़ा चप्पल बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.