कांके पत्रकार संघ ने की पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा

KANKE,(RANCHI)। भारत मित्र न्यूज़ चैनल रांची के पत्रकार अभिषेक भारती की सिमडेगा पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी की कांके पत्रकार संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राम मनोहर मिश्र, वरीय पत्रकार सुजीत केसरी, गुलाम रब्बानी, रविंद्र साहू, अफ़रोज़ आलम, आकाश तिवारी, विजय गोप, वसीम अकरम, तौकीर अहमद, सचिन दास गोस्वामी सहित सभी सदस्यों ने एक स्वर से इस कार्रवाई की निंदा और भर्त्सना की है। कहा कि कथित तौर पर विधायक भूषण बाड़ा द्वारा नाबालिग के शोषण का मामला प्रकाश में लाने के कारण पत्रकार अभिषेक भारती और उनके परिवार को निशाना बनाया जाना सत्ता का दुरूपयोग है। पत्रकार अभिषेक भारती पर ही उल्टा केस दर्ज करवा दिया गया जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रकार का कार्य ही अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण को उजागर करना है। संघ ने प्रश्न किया कि क्या सत्ता में बैठे लोगों की गड़बड़ी उजागर करना अपराध है। इस कृत्य से यह उजागर हो रहा है कि सरकार और प्रशासन में बैठे नेता और अधिकारी आपस में मिलकर सत्य उजागर करने वाले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ही गिराने और मिटाने में जुट गए हैं। इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم