कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान के लिए करें संघर्ष : डॉक्टर देवशरण भगत, आजसू पार्टी कांके प्रखंड का एकदिवसीय प्रखंडस्तरीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

फोटो: आजसू पार्टी कांके प्रखंड सम्मेलन में शामिल पदाधिकारीगण। KANKE,(RANCHI)। आजसू कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझ कर उनके समाधान के लिए संघर्ष और प्रयास करें। यह सीख आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉक्टर देवशरण भगत ने गुरुवार को कांके में आयोजित पार्टी के कांके प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में दी। कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही दल और संगठन मजबूत होता है। कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए लड़ने वालों के प्रति ही होता है। वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने लूट को आचरण और वसूली को व्यवस्था बना दिया है। झारखंड की संपदा लुट रही है, जनता त्रस्त है और सत्ता में बैठे लोग मस्त हैं। जनसेवा और जनहित की राजनीति वसूली की राजनीति में बदल गई है। रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी ने कहा कि आजसू पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी आवाज बनना है। इसके लिए संगठन को गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संगठन को व्यवस्थित करने एवं गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कांके प्रखंड की नई कमिटी का गठ किया गया। अमन लाल शाहदेव को दोबारा कांके प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वही कार्यकारी अध्यक्ष पारस नाथ महतो महतो, उपाध्यक्ष जियाउल अंसारी, सचिव सुरेंद्र कुमार महतो,सह सचिव शोएब अंसारी, संगठन सचिव मूर्तज़ा खान,कोषाध्यक्ष महमूद आलम,मीडिया प्रभारी मनोज महतो, प्रखंड महिला समिति अध्यक्ष रूपा देवी, कार्यकारी अध्यक्ष यशोदा देवी और सचिव उषा देवी को नियुक्त किया गया। सम्मेलन में आजसू पार्टी के मोजिबुल अंसारी, राजेंद्र मेहता, दीपक महतो, नईम अंसारी, किशोर महतो, संजय महतो, सफीउल्लाह अंसारी, सूरज मिश्रा, मीणा देवी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم