angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के खेरवाकोचा गांव में शादी का झांसा देकर एक महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर धोखा देने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने प्रेमी, उसके भाई और भाभी पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता रजनी कुमारी के आवेदन पर अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार, नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली बाजारटांड़ निवासी रजनी कुमारी(23) की मुलाकात वर्ष 2019 में पढ़ाई के दौरान अनगड़ा थाना क्षेत्र के खेरवाकोचा निवासी आमुष मिंज से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और यह रिश्ता प्रेम-प्रसंग में बदल गया। पीड़िता का आरोप है कि आमुष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी की बात कही, तो वह टाल-मटोल करने लगा। इसके बाद वर्ष 2022 में प्रेमी उसे अपने घर खेरवाकोचा ले आया और बिना शादी के लिव-इन रिलेशन में रखने लगा। प्रेमी-युगल का एक तीन वर्ष की बच्ची है। पीड़िता का आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद जब उसने आमुष से शादी करने की जिद की, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। प्रेमी आमुष मिंज, उसका भाई अविनाश मिंज और भाभी पिंकी कच्छप उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे और मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इस मामले में अनगड़ा थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.