ranchi/ झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन(80) की बुधवार की शाम आठ बजे इलाज के क्रम में निधन हो गया। इनका इलाज पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से रांची के हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था। रूपी सोरेन की मौत पर पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई। रूपी सोरेन का विवाह 1962 में शिबू सोरेन के साथ हुआ था। रूपी सोरेन पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। पिछले महीने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था। वहां से रांची लौटने के बाद भी उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और बुधवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.