GA4-314340326 नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची जसपुरिया

नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची जसपुरिया

angara(ranchi)  तीन दिवसीय नशा मुक्त जागरूकता फुटबॉल टूर्नामेंट में जसपुरिया एफसी बीसा की टीम सेमीफाइनल में पहुंच। गई। इससे पूर्व उदघाटन मैच बड़टोली ने जीत लिया। शुक्रवार को बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में खेले गए उदघाटन मुकाबले में बड़टोली ने बीसा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 गोल से पराजित किया। बाद में दिन के अंतिम मैच में जसपुरिया एफसी ने बड़टोली को पराजित कर सेमीफाइनल पहुंची। इससे पूर्व इसका उदघाटन मुख्य अतिथि आबुआ अधिकार मंच के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रविवार को इसका फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन जयराम स्पोर्टिंग क्लब बीसा कर रही है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता सत्यदेव मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, अभिषेक कुमार, जयराम महली, सरफराज अहमद, शिवचरण, सबिता देवी, अशोक कुमार बेदिया सहित जयराम बेदिया, विभिषण बेदिया, जुकेशवर, सोनाराम, पीकेश्वर, सहीराम, धीरज, बादल, छुटूराम, दीपेन्द्र, प्रेम आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने