GA4-314340326 रांची-मुरी फोरलेन में बनाया अवैध कट, पथ निर्माण विभाग करेगा कारवाई

रांची-मुरी फोरलेन में बनाया अवैध कट, पथ निर्माण विभाग करेगा कारवाई

बनाया गया अवैध कट
angara(ranchi)  रांची-मुरी फोरलेन मार्ग को हेसल के पास रूपसोना नर्सिंग कालेज के द्वारा डिवाइडर को काटकर अवैध कट(वन-वे से टू-वे में जाने का रास्ता) रास्ता बना दिया गया। रात के अंधेरे में आनन-फानन में जेसीबी मशीन लगाकर डिवाइडर को काटा गया। अवैध कट होने से इस जगह पर दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। चूंकि पहले से यहां पर कोई सर्विस रोड नही है, जिससे इस जगह पर काफी तेज गति से वाहनों का आवागमन होती है। कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकता है। जबकी ट्रैफिक रूल के अनुसार फोरलेन रोड में डिवाइडर में कट छोड़ने या काटने का अधिकार केवल पथ निर्माण विभाग को है। विभाग की अनुमति के बगैर तोड़ा या बनाया गया हर कट अवैध होता है। रूपसोना नर्सिंग कालेज के द्वारा अवैध रूप से कट काटा गया है। बताया जाता है कि वन-वे होने के कारण पिछले एक साल से कालेज आने-जाने में संस्थान के कर्मचारी व प्रशिक्षु छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके अलावा इस मार्ग में अनेक जगहों पर भी अवैध कट बना दिया गया है। अनगड़ा प्रखंड के फोरलेन की दूरी लगभग छह किमी है। और इसमें 20 कट बनाया गया है। इसमें से मात्र दस कट ही सर्विस रोड व अस्पताल के सामने है। शेष अवैध रूप से काटा गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में जिला परिषद सदस्य अनगड़ा राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि फोरलेन रोड में डिवाइडर को काटकर अवैध कट बनाना कानूनन अपराध है। विभाग ने रूपसोना अस्पताल के खिलाफ एक्शन नही लिया तो माना जाएगा अवैध कट बनाने में विभाग की मौन स्वीकृति है। पथ निर्माण विभागीय के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा, और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसपर अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी मुझे नही है। पथ निर्माण विभाग(ग्रामीण) के कनीय अभियंता राजेश महतो ने बताया कि विभाग की ओर से डिवाइडर काटकर कट बनाने की कोई अनुमति नही दिया गया है। अवैध रूप से डिवाइडर काटकर कट बनाया गया है। रूपसोना नर्सिंग कालेज के खिलाफ कारवाई की जाएगी। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने