डीएसपी के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग
![]() |
| थाने भाजपा नेताओं के साथ बैठक करते डीएसपी। |
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से एक युवक द्वारा नाबालिग छात्रा को परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। गुरुवार को जब पीड़िता अपने परिजनों और वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता संजीव कुमार उर्फ गुड्डू के साथ शिकायत लेकर थाना पहुंची, तो आरोपी पक्ष के लालो राइन भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गया। छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली होती तो थाना परिसर में यह हंगामा नहीं होता।
इधर हंगामे की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, दिनेश यादव और आजसू नेता कम्पू यादव समेत दर्जनों भाजपाई और आजसू नेता देर रात थाना पहुंच गए।
स्थिति बिगड़ता देख डीएसपी आर के राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन को भी मौके पर आना पड़ा। थाना के स्वागत कक्ष में लंबी बैठक हुई। भाजपा नेताओं ने आरोपी युवक, उसके पिता और उसे संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बैठक के दौरान डीएसपी आरके राणा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी कोई भी हो, कानून के तहत कार्रवाई होगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद रात करीब एक बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाना से लौटे। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.