फोटो: कांके में आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन करते मंत्री श्रवण कुमार, विधायक सुरेश बैठ, डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह एवं अन्य।
KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन हुआ। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार और कांके के विधायक सुरेश कुमार बैठा के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। मंत्री श्रवण कुमार और विधायक सुरेश कुमार बैठा ने राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह की इस पहल की सराहना की। कहा कि आधुनिक और एकल परिवार के समय में बुजुर्ग माता पिता की देखभाल, उनकी सेवा तथा सामयिक चिकित्सा आदि एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे लोगों के लिए 24 घंटे पूर्ण प्रशिक्षित पेशेवरों की देखभाल में सहायता मिलना काफी लाभकारी साबित होगा। ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉक्टर शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि अभी 40 बेड की सुविधा से इसको प्रारम्भ किया गया है। बुजुर्ग लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार देखभाल एवं चिकित्सा आदि की सुविधा मिल सकेगी। यह सुविधा सशुल्क प्रदान की जाएगी। कांके जनरल हॉस्पिटल, न्यू बिल्डिंग के पांचवें और छठे मंजिल पर यह व्यवस्था आरम्भ की गई है। बताया कि जरूरत और मांग के अनुसार अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर भी देखभाल, नर्सिंग सेवा आदि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर ट्रस्ट की डॉक्टर कुमारी आभा, सचिव सत्येन्द्र कुमार, त्रिनयन कुमार, डॉ. एमपी सिन्हा, कवयित्री मीनू सिन्हा, डॉक्टर वीके राय, महेश सिंह, डॉक्टर अनूप कान्त सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बताते चलें यह राजधानी में चिकित्सकों द्वारा संचालित किया जाने वाला संभवतः पहला सीनियर सिटीजन होम है।
कांके जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में हुआ आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन
Kanke
0
Tags
Kanke News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.