GA4-314340326 गिरिडीह : एचएन कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या

गिरिडीह : एचएन कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार की अपहरण के बाद हत्या

बिहार के पिपरातरी जंगल से शव बरामद, आरोपी पिंटू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने किया शव बरामद

Giridih: Manjesh Kumar, a staff member of HN Construction Company, murdered after being kidnapped.
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम।
अमित सहाय / गिरिडीह:  जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक से अपहृत एचएन कंस्ट्रक्शन स्ट्रक्शन कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ मंजेश कुमार की हत्या कर दी गई है। उसका शव सीमावर्ती बिहार के चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से बरामद किया गया है। शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है। खटपोंक के ही आरोपी पिंटू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया है। मंजेश मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला था। तिसरी में एचएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। रविवार शाम को वह साइड पर जा रहा था, तभी बाघमारा मोड़ के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने जबरन उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया था।

अपहरण के बाद से तिसरी पुलिस और खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी गहन छानबीन में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस की सुई अपाचे बाइक सवारों पर गई और मुख्य आरोपी पिंटू यादव पुलिस की पकड़ में आ गया। उसकी निशानदेही पर ही बिहार के जंगल से शव बरामद हुआ।

मौके पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई ब्रजेश कुमार, निरंजन कुमार समेत पुलिस बल मौजूद था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर तिसरी थाना लाने में जुटी है। 

परिजनों ने कंपनी के प्रोपराइटर व प्रोजेक्ट मैनेजर पर लगाया था आरोप

सूचना मिलने पर सोमवार को लखीसराय से तिसरी पहुंचे परिजनों ने थाने में आवेदन देकर कंपनी के प्रोपराइटर हरेराम चौधरी उर्फ मास्टर साहब, प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौरसिया पर वेतन विवाद को लेकर लेवी व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही, मौके से भागे दोनों कर्मियों की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था। पुलिस ने जेसीबी चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। खटपोंक पंचायत क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के बढ़ते ग्राफ से ठेकेदारों में भारी दहशत का माहौल है।

पूर्व विधायक ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम 

सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के भीतर लापता स्टाफ मंजेश कुमार को सकुशल बरामद नहीं किया गया, तो भाकपा-माले जोरदार आंदोलन करेगी। साथ ही, उन्होंने सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में सड़क निर्माण कंपनी के स्टाफ का अपहरण...





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم