angara(ranchi) प्रसिद्ध हूंडरू फाल में बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब फाल की तेज धारा में एक चटटान में फंसे बीआईटी मेसरा के एक प्रशिक्षु इंजीनियर सहित दो पर्यटक को स्थानीय पर्यटक मित्रों ने रेस्क्यू करके बचा लिया। प्रशिक्षु इंजीनियर सत्यम राय(22) बुधवार को अपने आरा(बिहार) के पांच मित्रों के साथ हूंडरूफाल घूमने आया था। सत्यम फूड टेकनोलोजी का प्रशिक्षु है। सभी दोस्त कार संख्या बीआर-01केसी 9592 में सवार होकर पहुंचे थे। पांचों दोस्त हुंडरू फाल के जानलेवा भंडारदह व मंगतूमारा के बीच के एक चटटान में चढ़कर सेल्फी लेने लगे। लगातार हो रही वर्षा से झरना का पानी धीरे धीरे लगातार बढ़ रहा था। बहाव बढ़ता देख तीन दोस्त प्रवीण कुमार, राजीव राज और अभितुषार कुमार चटटान से बाहर सुरक्षित निकल गए। ऋषि संदीप (21) जैसे ही पानी को पार करने लगा अचानक से बहाव तेज हुआ व उसका पैर फिसल गया और वह बहने लगा। यह देख तीनों दोस्त जोर-जोर से बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर बगल में ही गश्त लगा रहे पर्यटक मित्रों मेघनाथ बेदिया, राजेश बेदिया, विष्णु बेदिया व समाजसेवी सोनू बेदिया मौके पर पहुंचे व बह रहे संदीप कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। तब तक पानी का बहाव काफी तेज हो गया था। सत्यम चटटान में ही फंस गया। बाद में सत्यम राय को लाइफ जैकेट पहना कर रिंगर के सहारे पानी से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ज्ञात हो कि दो दिनों से हो रही लगातार वर्षा से हूंडरूफाल के पानी की घारा काफी तेज हो गई है। फिसलन भी बढ़ गया है। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व संरक्षक बालेश्वर बेदिया ने पर्यटकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने का अपील की। कहा कि पर्यटक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। लेकिन पर्यटक भी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.