angara(ranchi) गुड़ीडीह के अमरू मैदान में सोमवार को खेले गये तीन दिवसीय 55वां बिरसा उरांव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी ओरमांझी ने जीत लिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में ओरमांझी ने बड़ाम को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित किया। टूर्नामेंट का आयोजन डीजेआर क्लब ने किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया। विजेता टीम को 61 हजार रुपया नकद व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 41 हजार रूपया नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 15-15 हजार रूपया नकद प्रदान किया गया। सुदेश महतो ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आहवान किया। कहा कि खेलों से शारीरिक-मानसिक मजबूती मिलती है। कार्यक्रम का संचालन डीजेआर क्लब के अध्यक्ष अशोक एक्का ने किया। इस अवसर पर सिल्ली प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाईक, ग्राम प्रधान भीम सिंह मुंडा, मुखिया विजय उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, शंकर बेदिया, राजू महली, अगस्तुस एक्का, शशि प्रकाश लिंडा, सोहन बेक, अशोक महतो, चामु उरांव, अजय नायक, चूमना उरांव, राजेंद्र महतो, जगरनाथ उरांव, समीर मास्टर, शिव शंकर प्रसाद, अमर सिंह मुंडा, मोहन महतो और राजू उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.