GA4-314340326 काम के विवाद में मुंशी की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, PM समेत 4 गिरफ्तार

काम के विवाद में मुंशी की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, PM समेत 4 गिरफ्तार

giridih/  गिरिडीह तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोंक बाघमारी मोड़ स्थित एचएनसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मुंशी मंजेश कुमार का शव बिहार के जमुई जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से बरामद किया गया है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि लखीसराय के सूरजगढ़ा निवासी मंजेश कुमार के अपहरण को लेकर भाई गौतम कुमार के आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 77/26 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ खोरीमहुआ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में SIT गठित की गई। जांच में सामने आया कि प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र चौधरी और मुंशी मंजेश के बीच काम में हस्तक्षेप, डीजल और खर्च को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में PM ने पिंटू कुमार यादव व अन्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस दौरान पुलिस ने इम्तियाज अंसारी, शिव कुमार, पिंटू कुमार यादव और राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। मौके से खून लगा पत्थर, सखुआ का डंडा, बाइक और तीन मोबाइल जब्त हुए हैं। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने