angara(ranchi) एसआईआर को लेकर मंगलवार को गेतलसूद पंचायत सचिवालय में दावा/आपत्ति की सुनवाई की गई। अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने सुनवाई किया। गेतलसूद पंचायत के पांच बूथों में 182 मतदाताओं को अन्यान्य कारणों से नोटिश जारी किया गया था। सभी आज नोटिश का जवाब देने पहुंचे थे। अनेक मतदाताओं से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र जमा कराया गया। इसके अलावा कई अन्य प्रमाणपत्र मांगा गया। जो मतदाता जाति व आवासीय प्रमाण पत्र जमा नही करा सके उन्हें एक सप्ताह के अंदर प्रमाणपत्र जमा कराने का समय दिया था। इसके लिए अंचल स्तर पर आफलाइन तरीके से भी जाति व आवासीय प्रमाणपत्र बनाया जा रहा है। गेतलसूद पंचायत के बूथ नंबर 141 में 37, बूथ नंबर 142 में 12, बूथ नंबर 143 में 69, बूथ नंबर 144 में 64 मतदाताओं को नोटिश किया गया था। सभी ने अपना सत्यापन करा लिया। इस अवसर पर मुखिया शांति मुंडा, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, उपमुखिया शंकर बैठा, गौरीशंकर मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.