KANKE,(RANCHI)। रांची के कांके थाना क्षेत्र के चौड़ी बस्ती में आठ सितंबर की रात हुई हत्या के बाद से लापता शव घटना के चौथे दिन शुक्रवार को पोटपोटो नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चामा गांव निवासी राजन तिर्की (25 वर्ष) के रूप में हुई। मंगलवार की रात में लगभग साढ़े 10 बजे पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर कुणाल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां सिर्फ खून फैला हुआ मिला। डेड बॉडी गायब था। पुलिस ने आसपास पूरी रात खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा । पुलिस ने रात में ही एफएसएल की टीम को बुलाकर खून का सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए इकट्ठा करवा लिया था। इधर बुधवार और गुरुवार को भी पुलिस की कई टीम नदी और आसपास के अलग-अलग जगहों पर खोजबीन में जुटी रही। लेकिन तीन दिन तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। लेकिन इंस्पेक्टर कुणाल कुमार ने पोटपोटो नदी के चौड़ी बस्ती, चूड़ी टोला से लेकर अरसंडे तक के बहाव मार्ग में सघन खेजबीन जारी रखा। शुक्रवार को जयप्रकाश नगर नदी तट के पास स्थित चेक डैम से शव को बरामद किया गया। उसके सिर में सटा कर गोली मारी गई है। उसकी पहचान के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूछताछ कर हत्या के कारण और आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी हुई है। साथ ही इसमें प्रयुक्त हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तथा बहाव के तेज होने से शव को बरामद करने में देरी हुई।
कांके में हत्या के चौथे दिन नदी में मिला शव, हुई पहचान
Kanke
0
Tags
Kanke News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.