GA4-314340326 कैंब्रिज इंस्टीट्यूट में बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को दी गई भावभीनी विदाई

कैंब्रिज इंस्टीट्यूट में बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं को दी गई भावभीनी विदाई

angara(ranchi)  कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन परिसर बाहया में गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कनिष्ठ (जूनियर) छात्र-छात्राओं ने सत्र 2024-26 के बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं को भावभीनी विदाई दी। मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य एवं संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। विभिन्न स्पर्धाओं व प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर बीएड सत्र 2024-26 से सावन एक्का को 'मिस्टर फेयरवेल' तथा आकांक्षा टोप्पो को 'मिस फेयरवेल' घोषित किया गया। वहीं डीएलएड वर्ग से अर्थ कुमार ने 'मिस्टर फेयरवेल' व ज्योति कुमारी ने 'मिस फेयरवेल' का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को मोंटो व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने