angara(ranchi) सिरका में बुधवार को समाजसेवी उरमल महतो की 16वीं जयंती मनाया गया। समाजसेवी चामू महतो के नेतृत्व में जयंती मनाया गया। इस मौके पर 275 पौधा बांटा गया। चामू महतो ने कहा कि उरमल महतो का जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उरमल महतो के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पौधा वितरण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते दिया गया। सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। साथ ही जरूरतमंदों के बीच भोजन कराया गया। इस अवसर पर बालेश्वर महतो, लोकेश महतो, नेवालाल महतो, मोहन महतो, प्रकाश महतो, रेखा देवी, आरती देवी, रोहित महतो, अमर पहान, अमर महतो, राजेश मुंडा, अनाया कुमारी, निखिल महतो, सुनीता देवी, आदर्श महतो, वेदांत महतो, करमलाल महतो और अजय पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.