GA4-314340326 सिल्ली व मुरी में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, कूटाम में हुई दीनी क्विज

सिल्ली व मुरी में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, कूटाम में हुई दीनी क्विज

The procession of Mohammadi was taken out with great pomp in Silli and Muri, and a religious quiz was held in Kootaam.
बच्चों को पुरस्कार देते राजू महतो।
सिल्ली (रांची) : पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर सिल्ली, मुरी, गोड़ाडीह, बामहनी, कोलवाडीह और कूटाम समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया।

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के इस पावन अवसर पर कूटाम गांव में बच्चों के लिए विशेष 'इस्लामी जानकारी क्विज प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तीन चरणों में परखी गई बच्चों की जानकारी

प्रतियोगिता को तीन रोचक राउंड में विभाजित किया गया था:

 पहला राउंड (बुनियादी सवाल) : इसमें कुरान में कुल पारे, सूरतों की संख्या, सबसे पहली नाजिल आयत और कुरान किस पाक महीने में नाजिल हुआ-जैसे सवाल पूछे गए।

 दूसरा राउंड (इतिहास व आम जिंदगी) : इस चरण में कुरान किस नबी पर नाजिल हुआ, किस खलीफा ने इसे किताबी शक्ल में जमा कराया, साथ ही वजू और नमाज के फरायज (फर्ज) से जुड़े सवाल शामिल थे।

 तीसरा राउंड (मदरसा आधारित) : इस अंतिम राउंड में मदरसा शिक्षा से संबंधित सवाल पूछे गए।

प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित बच्चों ने बेहद शालीनता और समझदारी के साथ सभी सवालों के जवाब दिए।

समाजसेवियों ने की बच्चों की हौसला अफजाई

कार्यक्रम में पहुंचे JLKM (जेएलकेएम) नेता राजू महतो ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को कलम भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर कूटाम के सुकुर अंसारी, काबिल अंसारी, मोहताब अंसारी, रमीज राजा और जामा मस्जिद के इमाम साहब इल्यास मिस्वाही के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم