![]() |
| कालेज परिसर में विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ अमित महतो। |
मुख्य अतिथि उपस्थित स्थानीय विधायक अमित महतो ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली है। भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी जैसे वीरों ने देश के लिए हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी। वहीं भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हो जैसे आदिवासी महानायकों ने अंग्रेजों के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी। उन्हीं के बलिदानों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, पढ़ रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।
एनसीसी कैडेटों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्य अतिथि के कॉलेज परिसर पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्चपास्ट के साथ उन्हें सलामी दी। कैडेटों के शानदार अनुशासन, एकसमान कदमताल और देशभक्ति के जज्बे ने वहां मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक ने सलामी स्वीकार करते हुए कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करती है।
शिक्षक ईमानदारी से निभाएं अपना दायित्व
शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने कर्तव्य का सही से पालन नहीं करेंगे, तो छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने कहा, "शिक्षक को समय पर संस्थान आना चाहिए और पूरी लगन से पढ़ाना चाहिए। जैसा शिक्षक होगा, वैसा ही छात्र बनेगा। जब हर शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेगा, तभी देश की शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी और राष्ट्र प्रगति करेगा।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के समापन के पश्चात विधायक झामुमो के प्रधान पार्टी कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन समारोह में भी शामिल हुए।
समारोह में यह गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेता डॉ. वकील महतो, सतीश तिवारी, प्रकाश कोईरी, रमेश सिंह, अखिलेश कुम्हार, बाबुल चौधरी, सिल्ली कॉलेज के प्राचार्य आनंद कुमार महतो, इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुनील चंद्र महतो, दुर्गेश महतो, विश्वनाथ मुंडा, कृष्णा महतो, प्रो. योगेंद्र महतो, शशिकला देवी, त्रिभुवन महतो, भवानंद महतो, सचिव श्रवण महतो, समाजसेवी व सेवानिवृत्त रामभजन बड़ाइक, राधारमण मुंडा, मुखिया शर्मिला कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.