angara(ranchi) बीएमबीएसटी स्कूल में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य आज के युवाओं को नागरिक कर्तव्यों और मूल्य-आधारित जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हर नागरिक का पहला कर्तव्य 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को अपनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय प्रतीक, भाषा और अपनी संस्कृति का सम्मान करना हर नागरिक का परम दायित्व है। इसके साथ ही माता-पिता, गुरुजनों, अधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों का आदर करना हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें तथा हमेशा अनुशासित जीवन जीएं। उन्होंने सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सीख देते हुए भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, धूम्रपान और अन्य अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। संचालन करते हुए पूर्व नायक सूबेदार नागेश्वर महतो ने कहा कि डिजिटल तकनीक के अच्छे और बुरे दोनों पहलू है। युवाओं को इसके सकारात्मक और उपयोगी पहलुओं को अपनाकर अपने ज्ञान व विकास में इसका सदुपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. देवेन्द्र नाथ महतो, विमल महतो, शंकर प्रसाद एवं राजेश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.