GA4-314340326 45 वर्षों से जारी बंदोबस्ती रद्द करने के खिलाफ अनगड़ा अंचल कार्यालय पर धरना

45 वर्षों से जारी बंदोबस्ती रद्द करने के खिलाफ अनगड़ा अंचल कार्यालय पर धरना

angara(ranchi) चतरा गांव के खाता सं. 226, प्लॉट सं. 20 की भूमि की बंदोबस्ती रद्द किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को अनगड़ा अंचल कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व अमरनाथ महतो ने किया। अंचल अधिकारी कार्यालय को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि पिछले 45 वर्षों से पीड़ित परिवार के पास बंदोबस्त चली आ रही है। इसके बावजूद अंचल कार्यालय द्वारा बंदोबस्ती रद्द करने की कार्रवाई में सामान्य नियमों का अनुपालन नहीं किया गया और न ही पीड़ित परिवार को अपना पक्ष रखने का अवसर देकर प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया गया। सीओ को संबोधित ज्ञापन में भूमि से संबंधित रद्दीकरण आदेश की प्रमाणित प्रति, सीओ की अनुशंसा रिपोर्ट, केस नंबर व ऑर्डर शीट की प्रति, नोटिस तामिला का प्रमाण और सभी संबंधित अभिलेख नियमानुसार उपलब्ध कराने की मांग और बिना विधिसम्मत प्रक्रिया के कब्जे में हस्तक्षेप न करने, दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करने और निष्पक्ष जांच पूरी होने तक आगे की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया गया है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, मंडल उपाध्यक्ष संतोष महतो, जेएलकेएम के प्रमंडलीय सचिव रामपोदो महतो, जयराम महतो, हसरथ महतो, बसंत महतो, निखिल महतो, सोनू महतो, नितेश महतो, धर्मनाथ महतो, बबीता देवी, शीला देवी, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने