GA4-314340326 भारत मुंडा समाज ने परिसीमन का किया विरोध, 30 अगस्त को विरोध प्रदर्शन में होगा शामिल

भारत मुंडा समाज ने परिसीमन का किया विरोध, 30 अगस्त को विरोध प्रदर्शन में होगा शामिल

angara(ranchi) अनगड़ा स्थित डाक बंगला परिसर में भारत मुंडा समाज, अनगड़ा प्रखंड इकाई की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जोन्हा मुखिया कृष्णा मुंडा संचालन भारत मुंडा समाज के प्रखंड सचिव सह चतरा के पूर्व मुखिया सोहन मुंडा ने किया। बैठक में समाज के विकास, अधिकारों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से प्रस्तावित परिसीमन का विरोध करने व आगामी 30 अगस्त को प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शामिल होने का आहवान किया गया। साथ ही सावन व भादो माह के सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए अनगड़ा स्थित प्रखंड मुख्यालय मैदान में भव्य करम मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भारत मुंडा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सिरका पंचायत के मुखिया रोशन लाल मुंडा, संगठन सचिव सत्येंद्र मुंडा, सेवाराम मुंडा, पुशनाथ मुंडा, रतिलाल मुंडा, संजय मुंडा, सीता पाहन, शिवलाल पहान, नीलकंठ मुंडा और कालीचरण मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم