angara(ranchi) पवित्र सावन माह के अवसर पर जेडी नेशनल बीएड कालेज, अनगड़ा में मंगलवार को सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ। सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हाउस-वाइज राखी मेकिंग तथा व्यक्तिगत श्रेणी में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण-अनुकूल सामग्री, मोती, धागे एवं फूलों के इस्तेमाल से खूबसूरत राखियां बनाईं। राखी मेकिंग (हाउस-वाइज), सर्वाधिक रचनात्मक एवं पारंपरिक डिजाइन के लिए गांधी हाउस ने प्रथम, शास्त्री हाउस द्वितीय व सुभाष एवं नेहरू हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता(व्यक्तिगत) में दानिया फिरदौस ने प्रथम, तनु प्रिया ने द्वितीय व खुशबू कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.