angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जगाना और खेल भावना को बढ़ावा देना था। आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विविध इनडोर व आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनडोर श्रेणी में शतरंज, कैरम, लूडो व टेबल टेनिस की स्पर्धाएं हुईं, जबकि आउटडोर में बैडमिंटन व वॉलीबॉल के मुकाबले खेले गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपने कौशल व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. राजकुमार महतो ने किया। मौके पर प्रिंसिपल इंचार्ज डॉ. ठाकुर अरुणिमा सिंह, व्याख्याता डॉ. हीरा लाल यादव, सुनीता कुमारी, चुमकी राय, डॉ. ममता कुमारी व चिंता कुमारी आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.