ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने ली रक्षा की शपथ
ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने ली रक्षा की शपथ
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल आगरटोली में गुरूवार को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट स्नेह व अटूट विश्वास का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर समाज में प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के पौराणिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और रिश्तों की डोर को मजबूत करने का माध्यम है। विद्यालय के प्राचार्य धनकिशोर महतो ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को रक्षा बंधन की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन व शिक्षक परिवार के राजेंद्र महतो, जयंती कुमारी, सुमन कुमारी एवं शालू शालिनी महतो आदि उपस्थित थे।
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.