![]() |
46 लोगों को मिला मुफ्त इलाज व परामर्श
स्वास्थ्य शिविर का सफल संचालन मेडिकल कमांडेंट राकेश कुमार की देखरेख में किया गया। शिविर के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिकेत कुमार मिश्रा द्वारा मरीजों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई और फिजियोथेरेपी से जुड़ी बारीकियों व व्यायाम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुल 46 महिला एवं पुरुष हितग्राहियों ने फिजियोथेरेपी व स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया।
सुरक्षा के साथ-साथ जनसेवा भी ध्येय: कमांडेंट
कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ जनकल्याण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति भी निरंतर प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य कल्याणकारी आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। ये रहे मौजूद:इस स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.