GA4-314340326 मिशन मोड में बनेंगे प्रमाणपत्र: 3 से 7 अगस्त तक विभिन्न पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

मिशन मोड में बनेंगे प्रमाणपत्र: 3 से 7 अगस्त तक विभिन्न पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

angara(ranchi)  अनगड़ा अंचल प्रशासन द्वारा आम जनता को राहत देने और सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जाति, आय, आवासीय एवं ईडबलूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्रों के निष्पादन व वितरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से हल्कावार (क्षेत्रवार) शिविरों के आयोजन की तिथि एवं स्थलों की समय सारणी जारी कर दी गई है। यह विशेष अभियान 3 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें संबंधित हल्का के ग्रामीण निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पहुंचकर अपने प्रमाणपत्रों से जुड़े कार्यों का निष्पादन करा सकेंगे। 03 अगस्त, हल्का संख्या 1: पंचायत भवन, हेसल, हल्का संख्या 2: पंचायत भवन, गेतलसूद, 04 अगस्त, हल्का संख्या 3: पंचायत भवन, हरातु, हल्का संख्या 4: पंचायत भवन, हेसातु, 05 अगस्त, हल्का संख्या 5: पंचायत भवन, टाटी, हल्का संख्या 6: पंचायत भवन, जोन्हा, 06 अगस्त, हल्का संख्या 7: प्रखंड मुख्यालय, अनगड़ा, हल्का संख्या 8: पंचायत भवन, चतरा, 07 अगस्त, हल्का संख्या 9: पंचायत भवन, बोगाईबेड़ा में शिविर लगाया जाएगा। अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने ग्रामीणों एवं आवेदकों से समय पर अपने-अपने पंचायत भवन/निर्धारित स्थल पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर का लाभ उठाएं की आहवान किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم