 |
| विजेता को पुरस्कृत करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा गेतलसूद में गुरुवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं तथा सावन की प्राकृतिक सुंदरता एवं उमंग को विद्यार्थियों के बीच जीवंत बनाए रखना था। मुख्य अतिथि के रूप में बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि निदेशक शालिनी प्रिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सावन महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। संचालन प्रशिक्षु स्वर्णपरी केरकेट्टा एवं आभा टोप्पो ने किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में बबिता कुमारी प्रथम, पूनम कुमारी द्वितीय, नमिता कुमारी को तृतीय और राखी प्रतियोगिता में आशा तिर्की प्रथम, इवा रानी तिग्गा को द्वितीय व सरिता कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। निदेशक शालिनी प्रिया ने पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रशिक्षु स्वर्णपरी केरकेट्टा द्वारा मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत कर मोह लिया। मौके पर निशा तिर्की प्राध्यापक व प्रशिक्षु उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.