GA4-314340326 तिसरी में जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीर-धनुष लेकर डटे लोगछ

तिसरी में जमीन विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, तीर-धनुष लेकर डटे लोगछ

Two parties clashed over land dispute in Tirsi, people stood with bows and arrows.
तीर-धनुष लेकर पहुंचे ग्रामीण।
गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के भुराई गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 2 एकड़ 24 डिसमिल भूमि पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष ने ट्रेंच काटकर तो दूसरे पक्ष ने पारंपरिक तीर-धनुष लेकर मौके पर पहुंचकर खूंटा-खम्भी गाड़कर अपना दावा ठोक दिया। समय रहते तिसरी पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

तीन साल से चल रहा है विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, भुराई स्थित खाता संख्या 34, प्लॉट नंबर 605 को लेकर मंझलू मांझी के वंशज और इनुस मियां व अन्य के बीच पिछले तीन वर्षों से कानूनी जंग चल रही है। यह मामला वर्तमान में अनुमंडल न्यायालय में लंबित है।

धक्का-मुक्की से बिगड़े हालात

विवाद तब गहरा गया जब इनुस मियां के पक्ष ने जमीन पर ट्रेंच (गड्ढा) काट दी और ईंट गिरा दी। इसके जवाब में मँझलू मांझी के पक्ष से दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक तीर-धनुष व मांदर लेकर कठकोको गांव से भुराई पहुंच गए। इस दौरान वहां खूंटा-खम्भी गाड़ने को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई, जो धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और हल्की झड़प में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

दोनों पक्षों के अपने-अपने तर्क

इनुस मियां का दावा है कि यह जमीन उनकी है। मामला कोर्ट में है। प्रशासन के निर्देश उन्होंने काम रोक दिया है। जबकि मंझलू मांझी पक्ष की ओर से रामजीत मुर्मू ने कहा कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है। पिछले तीन साल से कोर्ट में सिर्फ तारीखें मिल रही हैं, न्याय नहीं मिल रहा। जब दूसरे पक्ष ने काम शुरू किया, तो उन्हें अपना हक जताने के लिए मजबूरन उतरना पड़ा।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم