GA4-314340326 सिल्ली: छऊ नृत्य केंद्र में मनमानी और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में बरती गई लापरवाही पर भड़के विधायक

सिल्ली: छऊ नृत्य केंद्र में मनमानी और बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में बरती गई लापरवाही पर भड़के विधायक

Silli: Poor construction revealed in the art and culture building being built in the name of 'Guruji', MLA Amit Mahato conducted an on-the-spot investigation.
निरीक्षण कर के बैडमिंटन कोर्ट से निकलते विधायक अमित महतो।

अमित महतो ने ठेकेदार-इंजीनियर को दी चेतावनी; कहा- गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवा

अनूप महतो/सिल्ली (रांची):  स्थानीय विधायक अमित महतो ने रविवार को सिल्ली के काडाकाटा स्थित छऊ नृत्य कला केंद्र और निर्माणाधीन 'गुरुजी बैडमिंटन कोर्ट' का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में व्याप्त अव्यवस्था और निर्माणाधीन खेल परिसर में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

पूर्व प्रशिक्षक की मनमानी पर जताई नाराजगी

छऊ नृत्य कला केंद्र का जायजा लेने पहुंचे विधायक ने वहां मौजूद पेयजल संकट और शौचालयों की बदहाली पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र के संचालन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व प्रशिक्षक का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद उन्होंने न केवल आधिकारिक फाइलें दबा रखी हैं, बल्कि वे अब भी केंद्र में सक्रिय हैं। विधायक ने तल्ख लहजे में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र केवल फाइलों और कागजों पर ही चल रहा है, जिसका खामियाजा कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है।

गुरुजी के नाम का अपमान बर्दाश्त नहीं: अमित

वहीं, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर तैयार किए जा रहे 'गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट' के निर्माण कार्य में विधायक ने भारी अनियमितता पकड़ी। मौके पर उपयोग में लाई जा रही ईंटों की गुणवत्ता बेहद खराब देख विधायक भड़क गए। उन्होंने इसे 'गुरुजी' के नाम और जनता के गाढ़े पसीने की कमाई का अपमान करार दिया।
विधायक ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि इस निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की लैब से गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ईंट की मजबूती, वजन और जल सोखने की क्षमता की जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी। यदि रिपोर्ट में कोई भी गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित ठेकेदार और निगरानी करने वाले इंजीनियर दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिल्ली में ही खेलेंगे खिलाड़ी

विधायक ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा कि इस बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण इसलिए कराया जा रहा है ताकि सिल्ली के युवाओं को एक बेहतर खेल मंच मिले और उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने बताया कि कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें अभ्यास के लिए बार-बार रांची की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

सुनिए, जांच के बाद विधायक ने क्या कहा 






Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने