अमित सहाय / गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह का 69वां पदस्थापना समारोह रविवार को होटल संगम गार्डन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में रोटेरियन अमित कुमार गुप्ता ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष पद की, जबकि मनीष बर्नवाल ने सचिव पद की शपथ ली। पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि क्लब रोटरी के इस वर्ष के संदेश 'Create Lasting Impact' को ध्येय बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने रोटरी गिरिडीह द्वारा संचालित स्थायी सेवा प्रकल्पों, जैसे नेत्र चिकित्सालय, डायलिसिस सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर, एम्बुलेंस और शव वाहन सेवा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते क्लब के सदस्य।
मानवता की सेवा का वैश्विक अभियान: अनु नारंग
समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने अपने संबोधन में रोटरी के मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक वैश्विक अभियान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन रवि चूड़ीवाला उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह की झलकियां : कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन रोटेरियन संतोष अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत रोटेरियन विजय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन प्रकाश सहाय ने दिया। इस अवसर पर राजेंद्र बगड़िया, प्रमोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह मोंगिया, प्रदीप डालमिया, रेडक्रॉस चेयरमैन अरविंद कुमार, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स गिरिडीह के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, कोयलांचल चैंबर्स के अध्यक्ष राहुल बर्मन, डॉ. मो. आजाद, डॉ. विकास लाल, डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. आर.आर. केडिया, डॉ. विकास माथुर, राजेश जालान, राजन जैन, प्रदीप जैन, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, डॉ. तारक नाथ डे, देवेंद्र सिंह, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, शरद रुंगटा, शंभु जैन, संजय शर्मा और विकास बसईवाला आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.