GA4-314340326 अनगड़ा में किसानों के बीच मूंगफली बीज वितरित, मड़ुआ की खेती पर मिलेगी सरकारी प्रोत्साहन राशि

अनगड़ा में किसानों के बीच मूंगफली बीज वितरित, मड़ुआ की खेती पर मिलेगी सरकारी प्रोत्साहन राशि

Peanut seeds distributed among farmers in Angada, government incentives will be given for Mahua cultivation.
मूंगफली का बीज वितरण करते जिप सदस्य राजेंद्रशासी मुंडा व अन्य।
Angara (Ranchi): प्रखंड के नवागढ़ पंचायत स्थित ओबर गांव में मंगलवार को एक विशेष बीज वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के 50 प्रगतिशील किसानों के बीच उत्तम किस्म के मूंगफली बीज वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने अपने कर-कमलों से किसानों को मूंगफली के बीज बांटे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आधुनिक और लाभकारी कृषि अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मोटे अनाजों (मिलेट्स) की खेती को मिलेगा बढ़ावा

समारोह के दौरान वक्ताओं ने किसानों को मूंगफली के साथ-साथ बड़े पैमाने पर मड़ुआ (मिलेट्स) की खेती करने की सलाह दी। किसानों को जानकारी दी गई कि राज्य सरकार मिलेट्स और अन्य मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है। इसके तहत मड़ुआ उगाने वाले किसानों को सरकार की ओर से विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर बीटीएम बिंदू कुजूर, कृषक मित्र मुकेश बेदिया, मुकेश लोहरा, पहलू बेदिया, बिंदेश बेदिया, सावना बेदिया, करमदेव बेदिया, बालक राम बेदिया और करमी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण उपस्थित  थे।





Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم