GA4-314340326 राहत की खबर: महेशपुर में 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर, दूर हुआ बिजली संकट

राहत की खबर: महेशपुर में 24 घंटे के भीतर बदला गया ट्रांसफार्मर, दूर हुआ बिजली संकट

angara(ranchi) | अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव के ग्रामीणों को बिजली समस्या से रिकॉर्ड समय में मुक्ति मिल गई है। बुधवार को अचानक खराब हुए ट्रांसफार्मर को विभाग ने महज एक दिन के भीतर बदल दिया। गुरुवार को गांव में 200 केवीए (KVA) के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने किया। 

विधायक की पहल लाई रंग, अंधेरा होते ही हरकत में आया विभाग 

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव की बिजली गुल हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत खिजरी विधायक से संपर्क किया। विधायक की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के भीतर 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर गांव में लगाकर सप्लाई बहाल कर दी। नया ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर शमीम खान, कुलेश्वर मुंडा, अनिता देवी, शहनाज खातून, साकिर खान, रफीक, रुस्तम खान सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने