GA4-314340326 अनगड़ा चौक में खुला 'शिवम होटल', मिलेगा शुद्ध शाकाहारी व मांसाहारी भोजन

अनगड़ा चौक में खुला 'शिवम होटल', मिलेगा शुद्ध शाकाहारी व मांसाहारी भोजन

angara(ranchi) अनगड़ा चौक पर सोमवार को 'शिवम होटल' का भव्य शुभारंभ किया गया। होटल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा और अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।  होटल के संचालक सुरेंद्र मुंडा ने बताया कि अनगड़ा चौक क्षेत्र में लंबे समय से एक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण होटल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए होटल में उचित मूल्य पर स्वादिष्ट शाकाहारी (वेज) और मांसाहारी (नॉन-वेज) भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।  उद्घाटन के मौके पर मुखिया रोशनलाल मुंडा, सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, जगेश्वर महतो, अजय महतो, डॉ. दिनेश कुमार, सिकंदर अंसारी, जयशंकर मुंडा, नरेश साहू, एतवा उरांव, कुलेश्वर मुंडा और आशीष मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم