GA4-314340326 सशस्त्र सीमा बल ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, 80 रोगियों की जांच कर बांटीं दवाइयां

सशस्त्र सीमा बल ने लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप, 80 रोगियों की जांच कर बांटीं दवाइयां

angara(ranchi)  26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रांची की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले के जांब्रो(ए कंपनी) और लुदिबेरा (सी कंपनी) कार्यक्षेत्र के कोमाय और गेलवा गांव में एक दिवसीय मुफ्त मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन शनिवार को हुआ। इस शिविर में कोमाय, रेलोंग, जोजोडीह और कर्किउली टोला समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मौके पर 80 रोगियों की की जांच कर इनके बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया। यह पूरा कार्यक्रम कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। वहीं, शिविर का संचालन और मेडिकल सेवाओं की देखरेख सहायक कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी चार सदस्यीय डॉक्टरों की टीम के साथ की। डॉ. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल हमेशा 'सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व' के संकल्प के साथ जनता की मदद के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे एसएसबी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी व जागरूकता अभियानों का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم